न्यूयॉर्क में मंगलवार को एक मेट्रो स्टेशन पर गोली चलाई गई, जिसमें 13 लोग जख्मी हो गए. यह न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन सबवे स्टेशन पर हुई.
न्यूयॉर्क : अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (New York) के ब्रुकलिन (Brooklyn) स्थित सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह कई लोगों को गोली मारी गई, जबकि मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए. शहर के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी. इस घटना में 13 लोगों के घायल होने की खबर है.
Advertisement
window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() {var userAgent = window.navigator.userAgent.toLowerCase();var Andrioid_App = /webview|wv/.test(userAgent);var Android_Msite = /Android|webOS|BlackBerry|IEMobile|Opera Mini/i.test(navigator.userAgent);var iosphone = /iPhone|iPad|iPod/i.test(navigator.userAgent);var is_iOS_Mobile = /(iPhone|iPod|iPad).*applewebkit(?!.*version)/i.test(navigator.userAgent); if ( Andrioid_App == true || iosphone == true ) {console.log("Mobile"); var slot_9878 = googletag.defineSlot("/175434344/ETB-APP-ADP-HIndi-Delhi-International-300x250-1", [300, 250], "div-gpt-ad-3766291823775-1").addService(googletag.pubads());}else if(Android_Msite == true || is_iOS_Mobile == true){console.log("m site"); var slot_9878 = googletag.defineSlot("/175434344/ETB-MDOT-ADP-HIndi-Delhi-International-300x250-1", [300, 250], "div-gpt-ad-3766291823775-1").addService(googletag.pubads());}else{console.log("Web"); var slot_9878=googletag.defineSlot("/175434344/ETB-ADP-HIndi-Delhi-International-728x90-1", [728, 90], "div-gpt-ad-3766291823775-1").addService(googletag.pubads());} googletag.pubads().enableSingleRequest();googletag.pubads().collapseEmptyDivs();googletag.enableServices(); googletag.display("div-gpt-ad-3766291823775-1");googletag.pubads().refresh([slot_9878]);googletag.pubads().setCentering(true); });
googletag.cmd.push(function() { googletag.display("div-gpt-ad-3766291823775-1");googletag.pubads().refresh(); });
न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास 36 स्ट्रीट स्टेशन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई लोगों को गोली मारी गई और विस्फोटक बरामद किया गया. कानून प्रवर्तक एक सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था. वहीं, सामने आयी घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं.
हालांकि, इस घटना के बारे में अधिक विवरण तत्काल प्राप्त नहीं हो सका है. न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि उन्हें स्टेशन में लोगों के गोलीबारी में या विस्फोट में घायल होने की सूचना मिली थी. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. पता चला है कि हमलावर ने उस समय गैस मास्क भी पहन रखा था. पुलिस मौके पर मौजूद सभी सीसीटीवी खंगाले रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है. ये एक आतंकी घटना है या फिर कोई दूसरी साजिश, अभी तक स्पष्ट नहीं है. Advertisement
window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() {var userAgent = window.navigator.userAgent.toLowerCase();var Andrioid_App = /webview|wv/.test(userAgent);var Android_Msite = /Android|webOS|BlackBerry|IEMobile|Opera Mini/i.test(navigator.userAgent);var iosphone = /iPhone|iPad|iPod/i.test(navigator.userAgent);var is_iOS_Mobile = /(iPhone|iPod|iPad).*applewebkit(?!.*version)/i.test(navigator.userAgent); if ( Andrioid_App == true || iosphone == true ) {console.log("Mobile"); var slot_8879 = googletag.defineSlot("/175434344/ETB-APP-ADP-HIndi-Delhi-International-300x250-2", [300, 250], "div-gpt-ad-521517478921-2").addService(googletag.pubads());}else if(Android_Msite == true || is_iOS_Mobile == true){console.log("m site"); var slot_8879 = googletag.defineSlot("/175434344/ETB-MDOT-ADP-HIndi-Delhi-International-300x250-2", [300, 250], "div-gpt-ad-521517478921-2").addService(googletag.pubads());}else{console.log("Web"); var slot_8879=googletag.defineSlot("/175434344/ETB-ADP-HIndi-Delhi-International-728x90-2", [728, 90], "div-gpt-ad-521517478921-2").addService(googletag.pubads());} googletag.pubads().enableSingleRequest();googletag.pubads().collapseEmptyDivs();googletag.enableServices(); googletag.display("div-gpt-ad-521517478921-2");googletag.pubads().refresh([slot_8879]);googletag.pubads().setCentering(true); });
googletag.cmd.push(function() { googletag.display("div-gpt-ad-521517478921-2");googletag.pubads().refresh(); });
इस फायरिंग में 13 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. पुलिस की तरफ से मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे न्यूयॉर्क शहर में मेट्रो सेवा भी रोक दी गई है. इस हमले को अमेरिकी समय अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे अंजाम दिया गया था. ये वो वक्त था जब मेट्रो में कई लोग यात्रा करते हैं और स्टेशन पर भी भारी भीड़ रहती है. इस हमले में कितने आरोपी शामिल हैं, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कुछ भी संदिग्ध मिले तो तुरंत संपर्क करें. शुरुआती जांच के बाद ये भी कहा जा रहा है कि हमलावर ने पहले मेट्रो में धुंआ किया था और फिर फायरिंग शुरू की. ऐसे में किसी भी यात्री को भागने का मौका नहीं मिला और मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद न्यूयॉर्क की राज्यपाल ने पहला बयान जारी किया. उनकी तरफ से कहा गया कि हम न्यूयॉर्क पुलिस के साथ काम कर रहे हैं. इस मामले की जांच जारी है.
window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() {var userAgent = window.navigator.userAgent.toLowerCase();var Andrioid_App = /webview|wv/.test(userAgent);var Android_Msite = /Android|webOS|BlackBerry|IEMobile|Opera Mini/i.test(navigator.userAgent);var iosphone = /iPhone|iPad|iPod/i.test(navigator.userAgent);var is_iOS_Mobile = /(iPhone|iPod|iPad).*applewebkit(?!.*version)/i.test(navigator.userAgent); if ( Andrioid_App == true || iosphone == true ) {console.log("Mobile"); var slot_3014 = googletag.defineSlot("/175434344/ETB-APP-ADP-HIndi-Delhi-International-300x250-3", [300, 250], "div-gpt-ad-2297739781328-3").addService(googletag.pubads());}else if(Android_Msite == true || is_iOS_Mobile == true){console.log("m site"); var slot_3014 = googletag.defineSlot("/175434344/ETB-MDOT-ADP-HIndi-Delhi-International-300x250-3", [300, 250], "div-gpt-ad-2297739781328-3").addService(googletag.pubads());}else{console.log("Web"); var slot_3014=googletag.defineSlot("/175434344/ETB-ADP-HIndi-Delhi-International-728x90-3", [728, 90], "div-gpt-ad-2297739781328-3").addService(googletag.pubads());} googletag.pubads().enableSingleRequest();googletag.pubads().collapseEmptyDivs();googletag.enableServices(); googletag.display("div-gpt-ad-2297739781328-3");googletag.pubads().refresh([slot_3014]);googletag.pubads().setCentering(true); });
googletag.cmd.push(function() { googletag.display("div-gpt-ad-2297739781328-3");googletag.pubads().refresh(); });
वहीं, न्यूयार्क पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर जानकारी दी कि इस गोलीबारी में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. NYC मेट्रो ट्रेनों में कोई ज्ञात विस्फोटक उपकरण नहीं है. अपराधी का ठिकाना स्पष्ट नहीं है. हरे रंग की कंस्ट्रक्शन-टाइप बनियान और ग्रे हुड वाली स्वेटशर्ट पहने हुआ है. न्यूयार्क पुलिस ने कहा कि यह घटना आतंकवादी घटना नहीं है. हम इसकी जांच आतंकी एंगल से नहीं करेंगे. हम इस विषय में आगे जांच कर रहे हैं.
(एजेंसी)